Saturday, January 23, 2021

Movie

बी-टाउन में इन दिनों अभिनेता और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। शुक्रवार को दोनों के परिवार अलीबाग के लिए निकल चुके हैं। लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उससे लगता है कि कोरोना का बड़ा असर इस शादी पर भी पड़ रहा। इस शादी में बॉलिवुड के कई बड़े सिलेब्रिटीज को इन्वाइट ही नहीं किया गया है। यहां तक कि वरुण की शादी में और की फैमिली से भी किसी इन्वाइट नहीं किया गया है। खबर है कि वरुण-नताशा की शादी में गिने-चुने मेहमान ही शामिल होंगे। इसको लेकर मेहमानों की लिस्ट में 40 के करीब नाम हैं। जिसमें वरुण और नताशा दोनों के मेहमानों के नाम शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फैमिली से किसी का भी नाम शामिल नहीं है। ये मेहमान 22 जनवरी से 26 जनवरी तक रिजॉर्ट में ही रुकेंगे और इसके बाद मुंबई लौट आएंगे। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को अलीबाग के 'द मेंशन हाउस' में शादी होगी और 26 जनवरी के दिन रिसेप्शन दिया जाएगा। शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह से प्राइवेसी में दखल न हो सके। शादी के वेन्यू के चारों तरफ काफी संख्य में सिक्यॉरिटी गॉर्ड तैनात किए गए हैं। वहीं, वेन्यू कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। अगर संगीत सेरेमनी की बात करें तो जाह्नवी और अर्जुन कपूर इस दौरान परफॉर्म करेंगे। चर्चा है कि अनिल कपूर, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि वरुण और नताशा बचपन से एक-दूसरे को प्‍यार करते हैं। वे स्‍कूल में मिले और फिर उनके परिवार में दोस्‍ती हो गई। इससे पहले कपल साल 2020 में वियतनाम में शादी करने की प्‍लानिंग कर रहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण प्रोग्राम पोस्‍टपोन हो गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YcPTfD
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment