बॉलिवुड ऐक्टर और पॉलिटिशन के बेटे ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आगाह किया है कि पर उनके नाम से कोई फर्जी अकाउंट चला रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। '' फिल्म से ऐक्टिंग में डेब्यू करने वाले करण ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। करण ने ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि कोई उनके नाम से ट्विटर पर फर्जी अकाउंट चला रहा है। ट्विटर पर इस फर्जी अकाउंट में करण के साथ उनके पिता एवं अभिनेता सन्नी देओल की तस्वीरें भी हैं। करण ने कहा, 'मुझे पता चला है कि ट्विटर पर मेरे नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट से घृणा फैलाने वाली और सामाजिक असौहार्द्र पैदा करने वाली बातें कही जा रही है।' उन्होंने लिखा, 'मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह मेरा अकाउंट नहीं है और मैं ट्विटर पर नहीं हूं।' फिल्मों की बात करें तो आगामी दिनों में करण '' में नजर आएंगे। इस फिल्म में करण के साथ उनके पिता सन्नी, दादा धर्मेंद्र और चाचा बॉबी देओल भी हैं। यह पिछली फिल्म 'अपने' का सीक्वल होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pdIXei
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment