Saturday, January 23, 2021

Movie

बॉलिवुड के सबसे चार्मिंग बैचलर आज अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। आज अलीबाग में दोनों अपने परिवार की मौजूदगी में शादी करेंगे। बी-टाउन के लिए यह साल 2021 की पहली शादी है और सभी की नजरें इसी पर लगी हुई हैं। इस शादी को लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई प्राइवेसी में दखल न दे सके। शादी के वेन्यू के चारों तरफ काफी संख्या में सिक्यॉरिटी गॉर्ड तैनात किए गए हैं और कई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वरुण और नताशा की शादी के वेन्यू को फ्लेक्स बोर्ड से कवर किया गया है ताकि कोई भी बाहरी शादी के दौरान फोटो न क्लिक कर सके। ऐक्टर की फैमिली के स्टाफ को सेलफोन के उपयोग न करने के लिए कहा गया है। शामिल होंगे बॉलिवुड के बड़े सितारे इस शादी में कोविड की वजह से शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे। वहीं, बॉलिवुड के ए-लिस्टर्स के शामिल होने की उम्मीद है। , कटरीना कैफ, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, मनीष मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस के मौजूद रहने की खबरें हैं। हालांकि बच्चन फैमिली, गोविंदा और बोनी कपूर को शादी में इनवाइट नहीं किया गया है। शादी के लिए लग्जरी रिजॉर्ट मैनशन हाउस बुक किया गया है। यह एक एकड़ में फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 25 कमरे, स्वीमिंग पूल और गार्डन एरिया सहित कई सुविधाएं हैं। हनीमून के लिए जाएंगे तुर्कीपिछले दिनों जहां यह कहा जा रहा था कि अपने कई प्रोजेक्ट्स की वजह से वरुण और नताशा हनीमून मनाने नहीं जाएंगे तो वहीं अब बॉलिवुड के गलियारों में चर्चा तो यह भी है कि शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए तुर्की जाने वाले हैं। तुर्की के इंस्तांबुल में वह सिरागन पैलेस में रुकेंगे। सिरागन पैलेस दुनिया के सबसे खूबसूरत और महंगे होटलों में से एक माना जाता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3obQ5qh
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment