Sunday, January 3, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने भले ही शादी न की हो लेकिन उन्होंने 2 बेटियों को गोद लिया है। सुष्मिता की दोनों बेटियां और ऐलिश काफी बड़ी हो गई हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर होते हैं। रिनी ने तो एक शॉर्ट फिल्म के जरिए अपना ऐक्टिंग डेब्यू भी कर लिया है। अब पहली बार रिनी ने अपनी मां सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में रिनी ने रोहमन शॉल को अपना 'अंकल' कहते हुए बताया कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिस पर वह काफी भरोसा करती हैं। रिनी ने रोमन शॉल को युवा, दयालु और प्यार करने वाला इंसान बताया। उन्होंने यह भी बताया कि रोहमन शॉल चारों यानी खुद, सुष्मिता और उनकी दोनों बेटियों के लिए काफी स्ट्रिक्ट भी हैं। रिनी ने बताया कि उनका पूरा परिवार संडे के दिन मिलता है। रिनी ने बताया कि संडे के दिन पूरा परिवार खुलकर इंजॉय करता है। ज्यादातर चारों लोग मिलकर फिल्में देखते हैं। रिनी ने कहा, 'हम लोग उनके (रोहमन) बारे में, उनके कल्चर और उनके फैमिली के बारे में जान रहे हैं और हमें उनके साथ बहुत अच्छा लग रहा है।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pJEzn9
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment