Tuesday, February 23, 2021

Movie

बॉलिवुड से तक छा जाने वाली ऐक्ट्रेस के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं। आज प्रियंका ने एक सफलता का मुकाम हासिल किया है, मगर यह सब उनके लिए इतना आसान नहीं था। प्रियंका ने कुछ दिनों पहले अपने संस्मरण पर आधारित एक किताब 'अनफिनिश्ड' में अपने संघर्ष के बारे में भी बताया है। किताब में प्रियंका ने बताया है कि केवल बॉलिवुड ही नहीं बल्कि हॉलिवुड में उनका सफर बेहद चुनौतीपूर्ण था। 'ब्राउन टेररिस्ट बोला, रेप की मिली धमकी' प्रियंका ने किताब में बताया है कि जब वह अमेरिका में पढ़ रही थीं तो उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ता था। सालों बाद जब वह मिस वर्ल्ड और सफल ऐक्ट्रेस बनने के बाद हॉलिवुड पहुंचीं तब भी उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था। प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने अमेरिका में सॉन्ग 'इम माय सिटी' से अपना सिंगिंग डेब्यू किया तो उन्हें काफी हेट मेल्स और मेसेज आते थे। लोगों ने उनके रंग, नागरिकता जैसे मुद्दों पर बेहद अपमानजनक कॉमेंट्स भी किए थे। प्रियंका ने बताया कि अमेरिका में सिंगिंग डेब्यू करने के बाद लोग उन्हें 'ब्राउन टेररिस्ट' बोलते थे। एक मेसेज में लिखा था, 'अपने मध्य-पूर्व में वापस जाओ और अपने गैंगरेप कराओ।' फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने का है अफसोस बता दें कि बॉलिवुड फिल्मों में सफल होने के बाद प्रियंका ने अपने कुछ म्यूजिक ऐल्बम रिलीज किए थे। हालांकि इसके बाद प्रियंका ने सिंगिंग छोड़कर एक बार फिर ऐक्टिंग पर फोकस कर लिया। प्रियंका ने यह भी कहा है कि उन्हें अफसोस है कि पहले वह फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि यह अजीब है कि दुनिया के बड़े हिस्से में आज भी गोरी लड़की को सांवली लड़की से ज्यादा खूबसूरत माना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने इसके अलावा भी अपनी स्कूल लाइफ, पर्सनल लाइफ, डेटिंग, परिवार, से जुड़े बहुत से किस्से अपनी किताब में शेयर किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। बॉलिवुड में 'द स्काई इज पिंक' के बाद उनकी कोई हिंदी फिल्म नहीं आई है। हालांकि हॉलिवुड में उनके पार 'मेट्रिक्स 4' जैसे कुछ प्रोजेक्ट्स हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aJMn3z
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment