Tuesday, February 23, 2021

Movie

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस वक्त अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। इस वकेशन की कई तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। राजु कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ इस वकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'अपने प्यार के साथ इस जन्नत में।' इन तस्वीरों में शिल्पा और राज समंदर किनारे पोज़ देते दिख रहे हैं। इससे पहले भी राज कुंद्रा ने इस वकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, जिसमें सभी पावरी हो रही है वाली मीम की कॉपी करते दिख रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी मालदीव की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिनमें दिखाया है कि वह कहां रह रही हैं, क्या खा रही हैं और किस तरह से अपने वकेशन को वे इंज़ॉय कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने एक स्लो मोशन वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह मालदीव के रेत पर नंगे पांव दौड़ती नजर आईं। शिल्पा को बीच काफी पसंद है और राज कुंद्रा ने भी कहा है कि मालदीव उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qKLRrE
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment