बॉलिवुड ऐक्टर को इस दुनिया से गए हुए 9 महीने होने वाले हैं। हालांकि सुशांत उनके फैमिली, फ्रेंड्स और फैन्स के दिलों में आज भी जिंदा हैं। सुशांत के निधन के बाद उनके डॉगी की काफी तस्वीरें सामने आई थीं। सुशांत खुद भी फज के साथ अपनी काफी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते थे। उनके निधन के बाद फज पटना में सुशांत के पिता केके सिंह के साथ रह रहा है। अब सुशांत की भांजी मल्लिका ने पटना जाकर फज के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में फज मल्लिका के साथ खेलता नजर आ रहा है। वीडियो में फज एकदम ठीक और स्वस्थ नजर आ रहा है। मल्लिका ने फज का यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'फजी बॉय'। देखें, सुशांत के फज का यह वीडियो: वैसे बता दें कि मल्लिका ने इससे पहले भी सुशांत के साथ अपनी बचपन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया था। नीचे देखें, सुशांत के साथ मल्लिका की कुछ तस्वीरें और वीडियोज: सुशांत के केस की बात करें तो सीबीआई अभी तक इस केस में किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ड्रग्स से संबंधित केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकता है जिसमें सहित 30 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/306VyFc
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment