Friday, March 5, 2021

Movie

एक दिन पहले शुक्रवार 5 मार्च 2021 को और अमृता सिंह के बेटे ने अपना 20वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर इब्राहिम की बड़ी बहन ने अपने भाई के साथ बर्थडे के मौके पर एक मजेदार 'नॉक नॉक' वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अपने छोटे भाई की खूब टांग-खिंचाई करती नजर आ रही हैं। वैसे सारा और इब्राहिम के बीच गजब की बॉन्डिंग है और यह अलग-अलग मौकों पर इन्हें साथ देखकर पता चलती है। सारा के इस मजेदार वीडियो में वह भाई इब्राहिम का जमकर मजाक उड़ा रही हैं जबकि इब्राहिम सारा की बातों से झल्लाते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो: इस बीच बता दें कि इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन, सुनील शेट्टी के बेटे अहान, अलाया फर्नीचरवाला, ऐश्वर्य ठाकरे, अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निरवान ने भी शिरकत की। नीचे देखें, तस्वीरें:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qgjLDC
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment