Thursday, March 25, 2021

Movie

बॉलिवुड में भी रिश्तों का गणित इतना उलझा हुआ है कि आपका सिर भी चकरा जाएगा। बहुत कम लोगों को पता होगा कि और भी दूर की रिश्तेदार लगती हैं। हालांकि इस रिश्ते के बारे में कम ही लोग जानते हैं। दरअसल करीना कपूर और सोनम कपूर का परिवार पाकिस्तान के पेशावर से आया था और दोनों के पूर्वज एक ही परिवार के थे। पेशावर से आए हैं दोनों परिवार करीना कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर पेशावर से मुंबई आए थे। उसके बाद से उनके परिवार की 4 पीढ़ियां बॉलिवुड में काम कर रही हैं। सोनम कपूर के दादा सुरिंदर कपूर भी पेशावर से ही मुंबई आए थे। कहा जाता है कि सुरिंदर कपूर को पृथ्वीराज कपूर ने ही मुंबई बुलाया था ताकि वह यहां कोई काम धंधा कर सकें। पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर रिश्ते में कजन लगते थे। करीना-रणबीर की बुआ लगती हैं सोनम पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर के 3 बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर हुए जबकि सुरिंदर कपूर के 3 बेटे बोनी, अनिल और संजय कपूर हुए। अगर इस लिहाज से देखा जाए तो सोनम कपूर करीना कपूर की रिश्ते में बुआ लगेंगी। इस रिश्ते को अगर और टटोलेंगे तो सबसे मजेदार यह बात है कि जान्हवी और खुशी कपूर भी रिश्ते में रणबीर और करीना की बुआ लगती हैं जबकि अर्जुन कपूर इनके चाचा लगते हैं। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर पिछली बार इरफान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। अब उनकी अगली फिल्म आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। सोनम कपूर की बात करें तो वह शोम मखीजा की ऐक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rpQrez
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment