Friday, March 5, 2021

Movie

सिलेब्रिटीज के आलीशान घर देखकर हम सभी आंहे भरते हैं। लेकिन कैसा हो यदि किसी सिलेब्रिटी के घर में किराये पर रहने का मौका मिले, वो भी लेडी गागा के। जी हां, मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा का न्‍यूयॉर्क वाला पुराना घर किराये पर मिल रहा है। वैसे, इसे किराये पर लेने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी, वो भी तगड़े वाली। वन बेडरूम फ्लैट के लिए हर महीने चुकाने होंगे 1.45 लाखन्‍यूयॉर्क सिटी में लेडी गागा कभी लोअर ईस्‍ट साइड में वन बेडरूम-वन बाथरूम फ्लैट में रहती थीं। इस फ्लैट को किरायेदार की तलाश है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि इस वन बेडरूम फ्लैट का किराया कितना है? इस घर में रहने के लिए आपको 2000 डॉलर हर महीने चुकाने होंगे। यानी आज के रेट से 1,45,513 रुपये हर महीने। इसके अलावा यदि आप 13 महीनों की लीज पर इसे लेते हैं तो दो महीने किराये में छूट मिलेगी। इसी घर में गागा ने बनाया था 'द फेम' एल्‍बमलेडी गागा का यह पुराना घर न्‍यूयॉर्क सिटी में 176 स्‍टैंटन स्‍ट्रीट पर है। गागा यहां तीन साल रही हैं। लेडी गागा ने अपने सुपरहिट एल्‍बम 'द फेम' का ताना बाना यही पर बुना था। लिस्‍ट‍िंग के मुताबिक, यह अपार्टमेंट युद्ध से पहले का बना हुआ है। इसकी सीलिंग 10 फुट की ऊंचाई पर है। इस अपार्टमेंट में कई सारी ख‍िड़कियां हैं। फिलहाल इन घरों की मालकिन हैं गागाजानकारी के लिए बता दें कि लेडी गागा इस वक्‍त कई घरों की मालकिन हैं। कैलिफोर्निया के हॉलिवुड हिल्‍स में उनका एक घर है। ऑस्‍कर अवॉर्ड पा चुकीं गागा के हॉलिवुड हिल्‍स वाले घर की कीमत 5.25 मिलियन डॉलर यानी 38 करोड़ 21 लाख 8 हजार 387 रुपये है। इसके अलावा मलिबु बीच के पास भी उनका एक 22.5 मिलियन डॉलर का घर है। चोरी हो गए थे लेडी गागा के दो कुत्तेलेडी गागा इस वक्‍त इटली में हैं। वह वहां अपनी नई फिल्‍म की तैयारी कर रही हैं। बीते दिनों लेडी गागा अपने दो कुत्तों की चोरी के कारण चर्चा में रहीं। कुछ बदमाश, लेडी गागा के डॉग वॉकर रेयान फिशर को गोली मारकर उनके दो बुलडॉग लेकर फरार हो गए थे। हालांकि, बाद में लेडी गागा के कुत्तों को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c28xxr
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment