Friday, March 5, 2021

Movie

खूबसूरत ऐक्ट्रेस 6 मार्च को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस बार जान्हवी ने अपने बर्थडे पर कोई छुट्टी नहीं ली है बल्कि वह जन्मदिन पर भी अपनी आने वाली फिल्म '' की शूटिंग में बिजी हैं। जान्हवी का बर्थडे उनकी फिल्म की टीम ने 'गुड लक जेरी' के सेट्स पर ही सेलिब्रेट किया है और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जान्हवी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका क्रू मेंबर उनके लिए बर्थडे केक लेकर आया है और उसके लिए जान्हवी ने थैंक्यू भी लिखा है। इसके अलावा जान्हवी के स्टास्टाइलिस्ट ने भी जान्हवी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी वैनिटी वैन में केक काटती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी वाइट स्वेटशर्ट में काफी कैजुअल नजर आ रही हैं। नीचे देखें तस्वीरें: इस बीच बता दें कि 'गुड लक जेरी' के अलावा जान्हवी कपूर फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं। जल्द ही उनकी आने वाली फिल्म '' भी रिलीज होने जा रही हैं। इस हॉरर-कॉमिडी फिल्म में वह राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sRyDKk
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment