बॉलिवुड में अक्सर अपने विरोधियों को टारगेट करती हैं। के साथ कंगना का विवाद काफी पुराना है और इसीलिए कंगना पहले भी कई बार दीपिका को टारगेट करती रही हैं। अब एक बार फिर कंगना ने शायद बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण को टारगेट किया है। दरअसल कंगना ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अमेरिकन जीन्स और मार्केटिंग की बात की है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका इशारा दीपिका पादुकोण की तरफ है। हाल में दीपिका पादुकोण ने एक अमेरिकन जीन्स ब्रैंड के लिए ऐड किया है जिस पर विवाद भी चल रहा है। क्या लिखा कंगना ने? कंगना ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दावा किया गया है कि 1885 की इस तस्वीर में भारत, जापान और सीरिया की पहली महिला लाइसैंसधारी डॉक्टर हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पुरानी महिलाओं की तारीफ के लिए ट्वीट जिन्होंने न केवल अपना व्यक्तित्व दिखाया बल्कि पूरी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रों के लिए काम किया। अगर आज ऐसे लोगों की तस्वीर खींची जाए तो वह फटी हुई अमेरिकन जीन्स और चिथड़े जैसा ब्लाउज पहनकर कुछ नहीं बस अमेरिकन मार्केटिंग का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे।' दीपिका का ऐड पर भी चल रहा है विवाद बता दें कि दीपिका ने हाल में जीन्स ब्रैंड का ऐड किया है। इस ऐड पर आरोप लगाया जा रहा है कि इसे डायरेक्टर सूनी तारापुरवाला की फिल्म 'ये बैले' से कॉपी किया गया है। सूनी ने इस ऐड के मेकर्स को काफी खरीखोटी सुनाई है। हालांकि ऐड के प्रॉडक्शन डिजाइनर रूपिन सूचक ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने 'ये बैले' से ही प्रेरित होकर यह ऐड बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे डायरेक्टर भी इसी को रिक्रिएट करना चाहते थे। बता दें कि 'ये बैले' को पिछले साल फरवरी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रड्यूस किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3b7OCOr
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment