अपनी ऐक्टिंग और कॉमिडी के लिए फेमस बॉलिवुड ऐक्टर गोविन्दा का उनकी बेटी टीना के साथ एक मजेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्लिप किसी और ने नहीं बल्कि गोविन्दा ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर नजर आए एक शॉर्ट वीडियो क्लिप में बाप-बेटी की जोड़ी म्यूज़िक पर साथ ठुमके लगाती दिख रही है। इस वीडियो में गोविन्दा अपने आइकॉनिक डांस स्टाइल में दिख रहे हैं, लेकिन इस बारे आपकी निगाहें टीना आहूजा के डांस पर रहेंगी। टीना आहूजा ने हाल ही में नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर भी टीना ने कुछ बातें कही थी। अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान जैसे सभी स्टार किड्स पर नेपोटिज्म का टैग लगा है, लेकिन टीना ने खुद को इससे अलग बताया है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में टीना आहूजा ने खुद को नेपो किड मानने से इनकार किया और यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी अपने पापा की मदद नहीं ली। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी अपने पापा से मदद नहीं ली, इसलिए मुझे कोई नेपो किड्स नहीं कह सकता।' उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें अपने टैलंट के दम पर ही काम मिला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो टीना अहूजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से की थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sRD9IG
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment