बॉलिवुड ऐक्टर () का आज 4 सितंबर 2021 को 69वां जन्मदिन है। भले ही ऋषि कपूर अब इस दुनिया में न रहे हों मगर उनकी एक फिल्म ऐसी है जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है। ऋषि कपूर की इस आखिरी फिल्म का नाम '' (Sharmaji Namkeen) है। उनके बर्थडे के दिन इस फिल्म का फर्स्ट लुक () रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के पूरा होने से पहले ही ऋषि कपूर का निधन हो गया था जिसके कारण बाकी का उनका किरदार () ने निभाया था। इसीलिए ऋषि कपूर के अलावा इस फर्स्ट लुक में परेश रावल भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में जूही चावला भी एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की कहानी एक 60 साल के बुजुर्ग के चारों ओर घूमती है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म का डायरेक्शन हितेश भाटिया ने किया है। फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहन, अभिषेक चौबे ने प्रड्यूस किया है। अभी फिल्म की रिलीज डेट फिक्स नहीं हुई है। अब निश्चित तौर पर ऋषि कपूर के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3h22xYG
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment