Saturday, September 4, 2021

Movie

पिछले काफी समय से () और () के लीड रोल वाली फिल्म '' () चर्चा में है। रूस में पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद अब इसकी शूटिंग () में चल रही है। शूटिंग के बीच सलमान खान और फिल्म की टीम ने तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी इरसॉय से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर सलमान खान और कटरीना की यह तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर के साथ तुर्की के मंत्री ने अपने मेसेज में लिखा, 'हमारी मुलाकात बॉलिवुड के मशहूर कलाकार सलमान खान और कटरीना कैफ से हुई जो अभी हमारे देश में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। तुर्की इसी तरह इंटरनैशनल सिनेमा प्रोजेक्ट्स की मेजबानी करता रहेगा।' इन तस्वीरों में सलमान खान ब्लैक सूट और कटरीना बेज टॉप और ब्लैक पैंट्स में नजर आ रही हैं। इसके बाद सलमान खान और कटरीना कैफ शूटिंग पूरी करने के लिए लंच के लिए भी निकले। इस दौरान फैन्स ने सलमान और कटरीना को घर लिया और खूब सेल्फी लीं। देखें, फैन्स के साथ सलमान-कटरीना की तस्वीरें: कहा जा रहा है कि 'टाइगर 3' में विलन के किरदार में इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है। माना जा रहा है कि इमरान जल्द ही फिल्म की टीम को जॉइन करेंगे। यह टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और इसका डायेरक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n1KhCB
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment