बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और नयनतारा () की फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरु हो गई है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। इस फिल्म में साउथ इंडियन फिल्मों की ऐक्ट्रेस प्रियामणि () भी नजर आएंगी। जिन्हें आखिरी बार 'द फैमिली मैन' में देखा गया था। ऐक्ट्रेस प्रियामणि (Priyamani) फिल्म की कहानी में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के पुणे शेड्यूल में शाहरुख खान और नयनतारा साथ में शामिल होंगी। प्रियामणि पहले से ही पुणे पहुंच चुकी हैं। फिल्म के नाम का अब तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर पर अपना काम शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विकास के करीबी एक सूत्र ने बताया फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हैं। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख और प्रियामणि ने एक बार चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम किया है। हालांकि फिल्म में ऐक्ट्रेस एक गेस्ट की भूमिका निभा रही हैं। एटली डायरेक्टोरियल का निर्माण शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। जैसा कि लेखक ने पहले बताया था, इसमें शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3DWUVAS
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment