ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) न सिर्फ बॉलिवुड के एक दिग्गज ऐक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन जिंदादिल इंसान भी। जिंदगी का हर पल भरपूर जीने वाले ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। 4 सितंबर 1952 को पैदा हुए ऋषि साहब को कैंसर ने हम सभी से 30 अप्रैल 2020 को छीन लिया। अपने पीछे अनगिनत यादों के साथ-साथ वह कई हसरतें भी छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ऋषि अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Wedding) की शादी बड़े धूमधाम से करना चाहते थे। एक ऐसी हरसत, जिसे वह चाहकर भी अपने जीते पूरा नहीं कर सके। यही नहीं, उनकी एक और चाहत थी, जो अधूरी रह गई।ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने पीछे अनगिनत यादों के साथ-साथ वह कई हसरतें भी छोड़ गए हैं। पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ऋषि अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Wedding) की शादी बड़े धूमधाम से करना चाहते थे।

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) न सिर्फ बॉलिवुड के एक दिग्गज ऐक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन जिंदादिल इंसान भी। जिंदगी का हर पल भरपूर जीने वाले ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। 4 सितंबर 1952 को पैदा हुए ऋषि साहब को कैंसर ने हम सभी से 30 अप्रैल 2020 को छीन लिया। अपने पीछे अनगिनत यादों के साथ-साथ वह कई हसरतें भी छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ऋषि अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Wedding) की शादी बड़े धूमधाम से करना चाहते थे। एक ऐसी हरसत, जिसे वह चाहकर भी अपने जीते पूरा नहीं कर सके। यही नहीं, उनकी एक और चाहत थी, जो अधूरी रह गई।
रणबीर की शादी और कृष्णाराज बंगले का रेनोवेशन

नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर को घोड़ी पर बैठे देखना चाहते थे। वह चाहते थे कि रणबीर अपनी शादी पर पेशावरी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनें, जिसमें पन्ना लगा हो। ब्रोच लगाएं और घोड़ी पर बैठें। ऋषि कपूर की एक और अधूरी चाहत है, जो इन दिनों कपूर फैमिली पूरा कर रही है। नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कृष्णाराज बंगले का रेनोवेशन करवाना चाहते थे। उसे एक बार फिर से पूरी तरह बनकर तैयार देखना चाहते थे। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की घोषणा से पहले ऋषि कपूर हर दिन कुछ देर के लिए इस बंगले पर कामकाज देखने जाते थे।
इसी बंगले में शादी के बाद रहेंगे रणबीर-आलिया

कृष्णाराज बंगले में रेनोवेशन का काम अभी भी चल रहा है। बीते दिनों नीतू कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें आई थीं। दोनों इस बंगले में हो रहे काम का जायजा लेने पहुंची थीं। बॉलिवुड के गलियारों में लंबे समय से रणबीर कपूर की शादी की चर्चाएं हैं। यह बात अब जगजाहिर है कि रणबीर और आलिया रिलेशन में हैं। यह भी बताया जाता है कि रणबीर और आलिया शादी के बाद कृष्णाराज बंगले में ही रहेंगे।
'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के आसपास हो सकती है शादी

जहां तक रणबीर और आलिया की शादी की बात है, पहले यह कपल 2020 में शादी करने वाला था। लेकिन इसी बीच लॉकडाउन लग गया और फिर ऋषि कपूर की तबीयत भी बिगड़ गई। हालांकि, अब चर्चा है कि रणबीर और आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के आसपास शादी कर सकते हैं। हालांकि, कपूर परिवार या भट्ट परिवार की ओर से अभी तक इस ओर कोई पुष्टि नहीं गई है।
फिल्मों में दोबारा वापसी कर रही हैं नीतू कपूर

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर अब फिल्मी दुनिया में दोबारा वापसी कर रही हैं। वह फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगी। हालांकि, ऋषि साहब के जाने के बाद फिल्मी दुनिया में यह वापसी आसान नहीं थी। नीतू कपूर बताती हैं कि अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर के निधन के करीब 6 महीने तक वह इस हालत में नहीं थीं कि कोई भी निर्णय कर सकें। नीतू ने बताया कि उनके बच्चों ने ही उन्हें कमबैक करने के लिए प्रेरित किया। बच्चे यही चाहते हैं कि वह व्यस्त रहें।
'न पैसा चाहिए, न शोहरत'

नीतू कपूर कहती हैं कि फिल्मों में लौटने का उनका निर्णय पैसों या शोहरत के लिए नहीं है। वह जिंदगी के उस मुहाने पर खड़ी हैं, जहां उन्हें खुद को नई दिशा देने, एक नई शुरुआत की जरूरत थी। वह अकेले नहीं रहना चाहती थीं और इसलिए वह खुद को व्यस्त रखने के लिए लाइट्स-कैमरा और ऐक्शन की दुनिया में वापसी कर रही हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n3AyMm
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment