Saturday, September 4, 2021

Movie

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत से जहां फैन्स का बुरा हाल है, वहीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एकदम बेसुध हो गई हैं। शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के वक्त शहनाज के जिस तरह के वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देख दिल रो उठा। शहनाज बार-बार सिद्धार्थ का नाम पुकार रही थीं और रोए जा रही थीं। एक तरफ फैन्स सिद्धार्थ के जाने के गम में डूबे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें शहनाज की चिंता खाए जा रही है। इसी बीच एक और खबर आई है, जो हर किसी को झकझोर कर रख देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला इस साल (Sidharth Shukla Shehnaaz Gill marriage) दिसंबर में शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं उनकी पहले ही सगाई (Sidharth Shehnaaz already engaged) भी हो चुकी थी। पढ़ें: शहनाज से दिसंबर में शादी करने वाले थे सिद्धार्थ हमारे सहयोगी ईटाइम्स के अनुसार, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर 2021 में शादी करने वाले थे और उन्होंने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। चल रही थीं शादी की तैयारियां, हो चुकी थी सगाई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने शादी के फैसले के बारे में अपने-अपने परिवार को बता दिया था। उनकी फैमिली भी शादी की तैयारियों में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और शहनाज अपनी शादी के लिए मुंबई के एक पॉश हॉटल में कमरों से लेकर बैंक्वेट और अन्य चीजों की बुकिंग की तैयारियों में लगे थे। शादी की रस्में 3 दिनों तक चलने वाली थीं और इनके लिए दोनों सारी तैयारियां करने में जुटे थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल के अलावा उनके दोस्तों और परिवारवालों ने इस बात को सीक्रेट रखा था। अब ये खबरें असल में सच हैं या फिर महज अफवाह, इस बारे में फिलहाल किसी को कुछ पता नहीं है। पढ़ें: सिद्धार्थ से शादी के लिए शहनाज ने ली थी अबू मलिक की मदद वहीं इससे पहले हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त अबू मलिक ने बताया था कि शहनाज चाहती थीं कि वह सिद्धार्थ से शादी के लिए बात करें। अबू मलिक ने कहा था, 'शहनाज ने मुझसे कहा था कि मैं सिद्धार्थ से कहूं कि वह उससे शादी कर ले। शहनाज ने मुझसे यह बात शायद पहले लॉकडाउन से एक दिन पहले यानी 22 मार्च 2020 को कही थी।' पढ़ें: 'शहनाज से बहुत प्यार करता था सिद्धार्थ' अबू मलिक ने आगे कहा, 'सिद्धार्थ, शहनाज से बहुत प्यार करता था। वह कहते थे कि अगर एक दिन वो नाराज हो जाती थी तो उसका दिन खराब हो जाता था।' पढ़ें: 'बिग बॉस 13' पहली बार मिले थे सिद्धार्थ-शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की पहली बार मुलाकात 'बिग बॉस 13' में हुई थी। अबू मलिक भी उसी सीजन का हिस्सा थे। उस शो में शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती हो गई। शहनाज को बिग बॉस के घर में ही सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया था और यह बात उन्होंने घर के अंदर ही सबके सामने कही थी। फैन्स को भी सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी से प्यार था। वो उन्हें प्यार से 'सिडनाज' बुलाते थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YsiJMH
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment