Saturday, September 4, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ()अपनी फिल्म '' (Thalaivii) जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले कंगना चेन्नई के मरीना बीच पर पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता (J. ) के मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित करती नजर आई हैं। कंगना रनौत की यह फिल्म जयललिता की जिंदगी पर आधारित है।श्रद्धांजलि अर्पित के दौरान इस कंगना ने ऑरेंज और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। साथ ही ऐक्ट्रेस ने गले में चोकर पहना हुआ था। कंगना की फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज डेट कोरोनावायरस की वजह से कई बार टल चुकी है। कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि फिल्म अब 10 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फैसला किया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो हफ्ते बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास एक के बाद एक कई फिल्में हैं। 'थलाइवी' के साथ ही 'तेजस', 'धाकड़', 'मणिकर्णिका रिटर्न- द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म भी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WSxRT3
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment