Saturday, September 4, 2021

Movie

'' () में नजर आ रहे ऐक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) इस साल फरवरी में एक बेटे के पिता बने थे। फैन्स उसी वक्त से उनके नन्हे-मुन्ने की झलक पाने के लिए बेसब्र हुए जा रहे थे। नकुल मेहता और उनकी वाइफ जानकी () सोशल मीडिया पर बेटे () की तस्वीरें तो शेयर करते थे, लेकिन चेहरा छिपाकर रखा था। पर अब जब नकुल और जानकी ने बेटे का चेहरा दिखाया तो फैन्स फिदा हो गए। नकुल मेहता और जानकी के बेटे सूफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में सूफी की नीली आंखें सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। सूफी की क्यूटनेस देख लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। नकुल मेहता ने बेटे सूफी की तस्वीरों के मोंटाज के साथ-साथ उनका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और साथ में लिखा है, 'हाय, मेरा नाम सूफी है और आज मैं 7 महीने का हो गया हूं। फाइनली आप सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।' नकुल मेहता के बेटे सूफी की क्यूटनेस देखकर सिलेब्रिटीज भी खुद को रोक नहीं पाए और खूब प्यार लुटा रहे हैं। दृष्टि धामी से लेकर करण वी ग्रोवर, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, जेनिफर विंगेट, राघव सच्चर, पूजा गौर, किश्वर मर्चेंट और शरद केलकर सूफी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। करण वी ग्रोवर ने कॉमेंट किया है, 'कितना रॉयल है किंग सूफी।' अनीता हसनंदानी ने लिखा है, 'क्या क्यूटनेस है।' किश्वर मर्चेंट को तो बेबी सूफी से प्यार ही हो गया है। उन्होंने कॉमेंट किया, 'ओएमजी, मुझे तो इससे प्यार ही हो गया है।' वहीं नीति मोहन ने लिखा, 'फाइनली इस प्यारे बच्चे के दर्शन हो गए। कितना गुड लुकिंग है। आंखें तो देखो। उफ्फ! भगवान का आशीर्वाद बना रहे।' बता दें कि नकुल मेहता की वाइफ जानकी ने 3 फरवरी 2021 को सूफी को जन्म दिया था। उन्होंने जनवरी 2012 में शादी की थी। नकुल मेहता मेवाड़ के राजा पृथ्वीराज चौहान के राजघराने से ताल्लुख रखते हैं। उनके पिता प्रताप सिंह 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। करियर की बात करें तो नकुल मेहता ने फिल्मों से शुरुआत की थी। इसके बाज उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3h2vMuG
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment