Tuesday, August 3, 2021

Movie

ऐक्टर और कमीडियन सुनील ग्रोवर () आज 3 अगस्त को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर को भले आपने कपिल शर्मा के शो से पहचाना हो, लेकिन सच यह है कि वह अजय देवगन की फिल्म से साल 1998 में ही बड़े पर्दे पर आ चुके थे और वह फिल्न थी 'प्यार तो होना ही था'। इसके बाद फिर उन्हें साल 2002 में मिली, 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' , जो अजय देवगन की ही फिल्म थी। हालांकि, उन्हें सबसे अधिक पॉप्युलैरिटी मिली 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में उनके गुत्थी वाले किरदार से, जिसने लोगों को खूब गुदगुदाया। यहां हम याद दिला रहे हैं आमिर खान की फिल्म 'गजनी' का वह सीन, जिसमें सुनील ग्रोवर आमिर की जगह लेने की कोशिश करते दिखे थे। साल 2008 में सुनील ग्रोवर आमिर खान की हिट फिल्म 'गजनी' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने सम्पत की भूमिका निभाई। फिल्म में असिन आमिर खान की जगह लेने के लिए सुनील ग्रोवर को ट्रेन करने की कोशिश करती हैं। सुनील (सम्पत) को इसके पीछे की कहानी मालूम नहीं और वह असिन (कल्पना शेट्टी) की बात पर संजय सिंघानिया (आमिर खान) बनने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद उनके इस ड्रामे का अंत इतना ही मजेदार होता है। को हरियाणा के सिरसा में जन्मे सुनील ग्रोवर स्कूल के बाद चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए थे। यूं तो सुनील कपिल शर्मा शो से पहले करीब 7 अन्य शो में नजर आए, लेकिन उन्हें खास पहचान मिली कपिल के शो से ही। इस शो में गुत्थी के किरदार ने लोगों को जमकर हंसाया, लेकिन कपिल शर्मा के साथ हुए विवादों को लेकर वे सबसे अधिक सुर्खियों में रहे। इसी के साथ उन्होंने कॉमिडी शो से दूरी बना ली। साल 2019 में एक बार फिर सुनील ग्रोवर ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की और यह थी सलमान खान की फिल्म भारत। पिछले दिनों वेब सीरीज़ 'तांडव' को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे सुनील पाल।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rNtJyO
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment