Tuesday, August 3, 2021

Movie

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कज़न आलिया कपूर (Aliya Kapoor) फिल्मी दुनिया से दूर सही, लेकिन अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आलिया लंदन में रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली औऱ फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें शेयर किया करती हैं। इनमें से एक तस्वीर में आलिया अपने पापा करण कपूर के साथ स्टाइलिश पोज़ देती दिख रही हैं। बता दें कि आलिया गुजरे जमाने के सुपरस्टार शशि कपूर (Shashi Kapoor) की पोती हैं। आलिया करण और लॉरना कपूर की बेटी हैं, हालांकि माता-पिता दोनों अब अलग हो चुके हैं। आलिया के पापा करण कपूर ने बॉलिवुड में हाथ तो आजमाया था, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिल पाई जो उनके पापा को मिली थी। करण 'जुनून', '36 चौरंघी लेन', 'लोहा' जैसी फिल्मों में नर आ चुके हैं करण। फिल्मों से मुंह मोड़कर करण ने फोटोग्राफी करियर पर ध्यान दिया और आज वह दुनिया के फेमस फोटोग्राफर में से गिने जाते हैं। बता दें कि शशि कपूर को विदेशी महिला जेनिफर केंडल (Jennifer Kendal) से प्यार हो गया था, हालांकि जेनिफर शशि कपूर से उम्र में 5 साल बड़ी थीं। निफर ब्रिटिश आर्टिस्ट थीं और शशि पृथ्वी थिअटर में प्रैक्टिस किया करते थे। जेनिफर पूर्वी एशिया की यात्रा पर अपने पिता के आई नाटक मंडली 'शेक्सपिएराना' के लिए भारत आईं इस दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और तभी शशि जेनिफर को अपना दिल दे बैठे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3rNFgy6
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment