Wednesday, August 4, 2021

Movie

अपने नेगेटिव किरदार के लिए पॉप्युलर ऐक्टर राहुल देव (Rahul Dev) को वाइफ के निधन के बाद 17 साल छोटी ऐक्ट्रेस मुग्धा गोडसे (Mughda Godse) से प्यार हुआ। अपने इस रिश्ते क लेकर वह शुरुआत में क्यों असमंजस जैसी स्थिति में रहे, इसपर ऐक्टर से खुलकर बात की। राहुल देव की वाइफ रीना देव का साल 2009 में निधन हो गया और इसके बाद 4 साल बाद 2013 में उनकी लाइफ में मुग्धा गोडसे की एंट्री हुई। बता दें कि रीना से राहुल को एक बेटा सिद्धार्थ है। अपने एक इंटरव्यू में राहुल देव ने बताया कि उन्हें अपने इस डेटिंग को लेकर सबसे अधिक संकोच उस वक्त हुआ था जब यह खबर सिद्धार्थ को पता लगी। उन्होंने बताया कि जब बेटे को पता लग गया तो उन्हें बाकी दुनिया से छिपाने की कोई जरूरत नहीं थी। आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में राहुल ने कहा, 'कुछ ही चीजें लाइफ में ऐसी होती हैं जो रियल होती हैं। यदि आपकी लाइफ में कोई ऐसा है जो आपके लिए महत्वपूर्ण है तो मुझे समझ नहीं आता कि मैं इसे क्यों छिपाउंगा। बस एक ही पॉइंट को लेकर मैं शुरुआत में दुविधा में था कि मुझे यह नहीं मालूम था कि मेरा बेटा इसपर कैसे रिऐक्ट करेगा। लेकिन जब उसे पता लग गया तो फिर कोई दिक्कत नहीं थी।' जब राहुल से पूछा गया कि मुग्धा के साथ रिलेशनशिप में एंट्री को लेकर किसी तरह की झिझक या दुविधा रही? तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिसका भी पहला रिलेशनशिप शानदार रहा है, वह हमेशा यह फील करेगा कि क्या यह सही है इस दिन और उम्र मे? उम्र को लेकर फासले थे, इसलिए मुझे यह हमेशा लगता था कि क्या मेरी तरफ से ये सही है। तब सामने बहुत सारी चीजें थीं, वह काफी छोटा था और दूसरी तरफ फैमिली थी... आपको ऐसा लगता कि अपनी लाइफ में आगे बढ़कर उन्हें तकलीफ पहुंचा रहे हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3CftrVZ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment