Tuesday, August 3, 2021

Movie

ऐक्टर सौरभ राज जैन () के एलिमिनेशन के बाद से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' () विवादों में आ गया है। लोग सौरभ के एलिमिनेशन को गलत बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) पर खूब गुस्सा निकाल रहे हैं। दरअसल अर्जुन बिजलानी ने के मेडल जीतने के बाद मिली पावर का इस्तेमाल करते हुए एलिमिनेशन टास्क में अपनी जगह सौरभ राज जैन को भेज दिया। सौरभ एकदम सेफ थे, लेकिन इस टास्क में हारने के बाद वह शो से बाहर हो गए। सौरभ को बाहर किए जाने के कारण लोग अर्जुन बिजलानी पर तो गुस्सा निकाल ही रहे थे, लेकिन राहुल वैद्य के कारण भी अब लोग अर्जुन बिजलानी पर भड़क गए हैं। वो ट्विटर पर 'Apologize To Rahul Vaidya' ट्रेंड करने लगे। दरअसल 'खतरों के खिलाड़ी 11' के मेकर्स ने 2 अगस्त को शो का एक प्रोमो रिलीज किया, जिसमें अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी () को 'चालाक लोमड़ी' और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को 'लकड़बग्घा' कहते नजर आए। इसी पर राहुल वैद्य के फैन्स गुस्से से आगबबूला हो गए और ऐक्टर से डिमांड करने लगे कि वह राहुल वैद्य से माफी मांगे। पढ़ें: शेयर किए गए प्रोमो में अर्जुन बिजलानी कह रहे हैं, 'यहां ऐसे अजीबोगरीब प्राणी हैं कि आपके तो होश उड़ जाएंगे। वो देखिए वो है श्वेता, चालाक लोमड़ी की तरह जिसे अंगूर नहीं मिलते। मतलब अगर स्टंट में जीत नहीं मिलती तो उसे अंगूर खट्टे लगते हैं। वहां देखो राहुल लकड़बग्घा। इसकी सिर्फ शक्ल लकड़बग्घे जैसी है। बाकी उसमें ऐसी कोई क्वॉलिटी नहीं है।' इसी बीच राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 11' में स्टंट करते हुए चोट लगी थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2TVM3cA
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment