'बसपन का प्यार' () गाना गाकर रातों-रात स्टार बने छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) अब 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) के मंच तक भी जा पहुंचा है। सहदेव दिरदो 'इंडियन आइडल 12' (Sahdev Dirdo in ) के इस वीकेंड आने वाले एपिसोड में नजर आएगा। सहदेव ने हाल ही इस एपिसोड की शूटिंग की थी, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने सहदेव दिरदो का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में सहदेव दिरदो 'बसपन का प्यार' गा रहे हैं और सारे कंटेस्टेंट्स व जज झूमकर नाच रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, सहदेव दिरदो, 'इंडियन आइडल 12' में कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के साथ भी परफॉर्म करेगा। 'इंडियन आइडल 12' का फिनाले 15 (Indian Idol 12 finale) अगस्त को है और मेकर्स इसे सबसे ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार की सीजन सबसे ज्यादा पॉप्युलर रहा है और इसका फिनाले करीब 12 घंटे का होगा, जिसमें कई शानदार परफॉर्मेंस और सरप्राइज होंगे। बता दें कि सहदेव दिरदो ने कुछ दिन पहले 'बसपन का प्यार' () गाना गाया था। इस गाने को सहदेव ने इस तरह गाया कि यह जबरदस्त वायरल हो गया और इस पर खूब मीम व इंस्टा रील्स बनने लगे। इस गाने के जरिए सहदेव दिरदो रातोंरात स्टार बन गया। सहदेव के साथ बादशाह लाएंगे गाना हाल ही सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah Baspan Ka Pyaar) ने भी सहदेव दिरदो के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और जानकारी दी कि वह सहदेव के साथ एक गाना लेकर आ रहे हैं। सहदेव के गाने पर भारती सिंह और कपिल शर्मा से लेकर अनुष्का शर्मा तक मजेदार वीडियो और पोस्ट शेयर कर चुके हैं। 'डांस दीवाने 3' में दिखेगा सहदेव दिरदो! वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि सहदेव दिरदो डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' () में भी नजर आएगा। उसने इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है। इस रियलिटी शो को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), धर्मेश (Dharmesh) और तुषार कालिया (Tushar Kalia) जज करते हैं। कमलेश बरोट ने गाया है ऑरिजिनल 'बचपन का प्यार' वैसे बता दें कि 'बसपन का प्यार' यानी 'बचपन का प्यार' गाने को ऑरिजनली गुजराती सिंगर कमलेश बरोट (Kamlesh Barot) ने गाया था, जो 2018 में रिलीज हुआ था। लेकिन इस गाने को 2021 में तब पहचान मिली जब सहदेव दिरदो ने इसे अपने ही अंदाज में गाया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xwrNfq
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment