Friday, August 6, 2021

Movie

पॉप्युलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' () में नजर आईं ऐक्ट्रेस शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) ने सगाई कर ली है। उन्होंने हाल ही बॉयफ्रेंड हसन सरताज (Hasan Sartaj) के साथ सगाई की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शिरीन मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम (Shireen Mirza Instagram) अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सगाई सेरिमनी के लिए तैयार होती दिख रही हैं। सगाई में सिर्फ परिवार के अलावा करीबी लोग शामिल हुए। शिरीन मिर्जा को हसन सरताज इसी साल 14 फरवरी को वैलंटाइन्स डे के मौक पर प्रपोज किया था। शिरीन पिछले साल 'बिग बॉस 14' () को लेकर चर्चा में रही थीं। उस वक्त कहा जा रहा था कि वह बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि ऐनमौके पर बात नहीं बन पाई। करियर की बात करें तो शिरीन मिर्जा ने एकता कपूर () के शो 'ये है मोहब्बतें' से ही ऐक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'ढाई किलो का प्रेम', '24', 'ये कहां आ गए हम' और 'ये है आशिकी' में नजर आईं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jt6B4L
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment