Monday, August 2, 2021

Movie

पॉप सिंगर और (Deepika Padukone) के को-स्‍टार रहे क्रिस वू (Kris Wu Arrested) पर 24 से अध‍िक महिलाओं से रेप का सनसनीखेज आरोप लगा है। चीन-कनाडाई मूल के पॉप स्‍टार क्रिस वू को गिरफ्तार कर लिया गया है। चीन के कानून के हिसाब से उन्‍हें 10 साल तक कैद की सजा हो सकती है। क्रिस वू हॉलिवुड फिल्‍म 'XXX:Return of Xander Cage' में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं। क्र‍िस वू के ख‍िलाफ ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने ऐक्‍शन लिया है। वू के ख‍िलाफ 24 से अध‍िक लड़कियों ने ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर यह आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की से शराब के नशे में रेप का आरोपक्रिस वू 30 साल के हैं। चीन के कानूनी मामलों के जानकारों का कहना है कि यदि क्रिस वू पर आरोप साबित होते हैं, तो उन्‍हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। क्रिस वू के खिलाफ रेप का पहला आरोप बीते जुलाई महीने लगा था। एक 18 साल की चीनी लड़की ने ऑनलाइन पोस्‍ट में आरोप लगाया था कि क्रिस वू ने उनके साथ शराब के नशे में रेप किया। खास बात यह है कि दोषी पाए जाने पर क्रिस वू को चीन में ही 10 साल कैद की सजा पूरी करनी होगी। इसके बाद ही उन्‍हें कनाडा प्रत्‍यर्पित किया जा सकेगा। तब 17 साल थी लड़की की उम्रचीन की राजधानी बीजिंग के चाओयांग जिले में शनिवार देर रात पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, 'क्रिस वू पर युवा लड़कियों को फंसाने और उनके साथ सेक्‍स करने के आरोप हैं। उनके ख‍िलाफ मिले ऑनलाइन आरोपों पर की जांच की जा रही है।' पिछले महीने 18 साल की चीनी स्‍टू‍डेंट ने वू पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सिंगर ने उसे और कई अन्य लड़कियों को 'सेक्‍स करने के लिए' फंसाया। पीड़‍ित लड़की ने कहा कि वह तब 17 साल की थीं। क्रिस वू ने उसे शराब पिलाकर सेक्‍स करने का लालच दिया था। पार्टी में जबरन पिलाई शराब, सुबह होश आया तो...पिछले महीने अपने ऑनलाइन पोस्‍ट और पुलिस को दिए बयान में कहा कि क्रिस वू की टीम ने म्‍यूजिक वीडियो में कास्टिंग के लिए उसे अपने घर पर बुलाया था। तब वू के घर पर पार्टी थी। लड़की के मुताबिक, वहां उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद वह होश खो बैठी और जब अगली सुबह नींद से जगी तो उसने देखा कि वह बिस्‍तर पर क्रिस वू के साथ थी। अब तक 24 लड़कियां लगा चुकी हैं आरोपइस लड़की ने यह भी बताया कि 7 अन्‍य लड़कियों ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी इसी तरह रेप किया है। स्‍टूडेंट का कहना है कि क्रिस वू ने उन्‍हें नौकरी दिलवाने के बहाने उनका रेप किया। क्रिस वू पर जिन लड़कियों से रेप का आरोप लगा है, उनमें से कई नाबालिग भी हैं। अब तक करीब 24 लड़कियों ने क्रिस वू पर रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि क्रिस वू ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3A25G20
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment