स्टार जैकी श्रॉफ की बेटी और () की बहन (Krishna Shroff) भले ही फिल्मों से दूर हों मगर वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने भाई टाइगर की तरह कृष्णा श्रॉफ फिटनेस फ्रीक हैं और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब एक बार फिर कृष्णा श्रॉफ एक मैगजीन के कवर पेज पर () में नजर आने वाली हैं। कृष्णा श्रॉफ ने मैगजीन का कवर पेज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। कृष्णा श्रॉफ फिटनेस और लाइफस्टाइल मैगजीन हैशटैग के कवर पेज पर बिकिनी में नजर आने वाली हैं। कृष्णा श्रॉफ इस तस्वीर में पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ की फिट और टोंड बॉडी के साथ उनके शरीर पर बने टैटूज भी नजर आ रहे हैं। देखें, कृष्णा श्रॉफ की यह तस्वीर: वैसे बता दें कि कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। इस वीडियो में कृष्णा के साथ जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर और जन्नत जुबैर भी नजर आई थीं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'किन्नी किन्नी वारी' है। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jb8Olo
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment