Monday, August 2, 2021

Movie

पॉप्युलर सिंगर नेहा भसीन इस वक्त 'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। कई पॉप्युलर गाने गा चुकीं नेहा भसीन ने 9 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सिंगिंग अवॉर्ड जीता था। लेकिन 10 साल की उम्र में उनके साथ जो दिल दहला देने वाली घटना घटी, उसे जानकर हर कोई सिहर उठेगा।

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने एक बार इंटरव्यू में उस दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा किया था, जब उनका शोषण (Neha Bhasin molestation) किया गया था। वहीं एक बार उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी तक मिली थी। (Instagram@nehabhasin4u)


Bigg Boss OTT: 10 साल की उम्र में नेहा भसीन का हुआ था शोषण, सुनाया था दिल दहला देने वाला किस्सा

पॉप्युलर सिंगर नेहा भसीन इस वक्त 'बिग बॉस ओटीटी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। कई पॉप्युलर गाने गा चुकीं नेहा भसीन ने 9 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सिंगिंग अवॉर्ड जीता था। लेकिन 10 साल की उम्र में उनके साथ जो दिल दहला देने वाली घटना घटी, उसे जानकर हर कोई सिहर उठेगा।



जब एक आदमी ने की यह गंदी हरकत
जब एक आदमी ने की यह गंदी हरकत

मात्र 10 साल की उम्र में ही नेहा भसीन शोषण का शिकार हुई थीं। एक बार नहीं बल्कि कई बार उनके साथ छेड़खानी की गई। इसका खुलासा नेहा भसीन ने बीते साल दिए एक इंटरव्यू में किया था। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में नेहा भसीन ने उस रुह कंपा देने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा था, 'मैं 10 साल की थी और उस वक्त हरिद्वार में थी। मेरी मॉम मुझसे कुछ फीट की दूरी पर खड़ी थीं। तभी एक आदमी आया और उसने मेरे पीछे खड़े होकर गंदी हरकत की। मेरे होश उड़ गए और मैं वहां से भाग गई।'



हॉल में हुई थी शर्मनाक हरकत
हॉल में हुई थी शर्मनाक हरकत

नेहा भसीन ने उसी इंटरव्यू में एक और घटना का जिक्र किया था जब हॉल में एक आदमी ने उनके साथ छड़खानी कर दी थी। उस वक्त उस शख्स ने नेहा के ब्रेस्ट पर हाथ लगा दिया था।



मिली थी रेप और जान से मारने की धमकी
मिली थी रेप और जान से मारने की धमकी

नेहा भसीन ने इसी इंटरव्यू में एक और घटना कि जिक्र किया था जब उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी मिलने लगी थी। नेहा भसीन को ये धमकिया के-पॉप बैंड के फैन्स से मिली थीं। नेहा भसीन ने बताया था कि उन्होंने एक अन्य सिंगर के सपॉर्ट में अपने विचार रखे थे और कुछ भी गलत बात नहीं कही थी। नेहा के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि वह के-पॉप बैंड की बड़ी फैन नहीं हैं। उसी स्टेटमेंट के बाद बैंड के फैन्स ने नेहा भसीन को निशाने पर ले लिया और उन्हें जान से मारने व रेप की धमकी देने लगे थे।



Viva बैंड का हिस्सा रहीं नेहा भसीन
Viva बैंड का हिस्सा रहीं नेहा भसीन

नेहा भसीन ने साल 2002 में Coke (V) पॉपस्टार्स के लिए ऑडिशन दिया था, जिसे जीतने के बाद वह वीवा बैंड का हिस्सा बनी थीं। हालांकि 2004 में इस बैंड के मेंबर्स अलग-अलग हो गए थे। इसके बाद नेहा भसीन ने बॉलिवुड के अलावा तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाया।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ihEYfF
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment