बीते कुछ दिनों से शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) लगतार चर्चा में है। उन पर पॉर्न फिल्मों को प्रड्यूस और पब्लिश करने का आरोप है। 19 जुलाई को हुई उनकी गिरफ्तारी के बाद से बॉलिवुड भी हैरान है। मामले पर अब तक तमाम लोगों के रिऐक्शन्स आ चुके हैं और अब कमीडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील ने पुलिस को राज के रेकेट का भांडाफोड़ करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'जो हुआ, वह होना था और यह जरूरी था। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वेब सीरीज हो या दूसरी जगह, बड़े लोग वहां सेंसरशिप ना होने का फायदा उठा रहे हैं। इन दिनों जो वेब सीरीजें बन रही हैं, उन्हें घर पर नहीं देखा जा सकता है।' मनोज बाजपेयी जैसे लोगों से करता हूं नफरत यही नहीं, बातचीत के दौरान सुनील ने 'द फैमिली मैन 2' फेम ऐक्टर मनोज बाजपेयी तक का नाम खींचा लिया और उन्हें गिरा हुआ इंसान बताया। कमीडियन ने कहा, 'मैं साफतौर पर कहना चाहता हूं कि मैं सच में मनोज बाजपेयी जैसे 3-4 लोगों से नफरत करता हूं। भले ही वह बड़े ऐक्टर हों लेकिन मैं उनसे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ इंसान नहीं देखा।' सुनील ने पूछा- फैमिली ऑडियंस के लिए क्या कर रहे हैं? पाल ने आगे कहा, 'देश ने आपको प्रेजिडेंट अवॉर्ड दिया और आप फैमिली ऑडियंस के लिए क्या कर रहे हैं? आप ऐसी वेब सीरीज बना रहे हैं जहां पत्नी का दूसरे आदमी से अफेयर है, आपका कहीं और अफेयर है और छोटी बेटी अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात कर रही है और छोटा सा बच्चा अपनी उम्र से भी बढ़कर व्यवहार कर रहा है। क्या परिवार ऐसा होता है?' सुनील बोले- असभ्य लोगों ने बनाई 'मिर्जापुर' बता दें, सुनील ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की बात कर रहे थे। यही नहीं, उन्होंने अली फजल, पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर भी सवाल उठाए। सुनील ने कहा, 'फिर एक शो मिर्जापुर है जिसे असभ्य लोगों ने बनाया है। मुझे उनसे बहुत नफरत है। ये सब बैन होना चाहिए क्योंकि यह भी पॉर्न है। पॉर्न सिर्फ वह नहीं जो हम देखते हैं बल्कि पॉर्न वाले विचार भी होते हैं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kSmNit
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment