Monday, July 26, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दिव्या भारती ने भले ही गिनी-चुनी फिल्मों में काम किया हो मगर आज भी उन्हें याद किया जाता है। दिव्या भारती ने अपने छोटे से करियर में केवल 12 फिल्में की थीं और केवल 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अब दिव्या भारती के जैसी दिखने वाली मंजू थापा जल्द ही बॉलिवुड में डेब्यू कर सकती हैं। आगे जानें, आखिर कौन हैं मंजू थापा।

बिल्कुल दिव्या भारती जैसी दिखने वाली ऐक्ट्रेस मंजू थापा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही फिल्मों में डेब्यू कर सकती हैं।

OMG! बिल्कुल दिव्या भारती जैसी दिखती हैं मंजू थापा, जल्द कर सकती हैं बॉलिवुड में डेब्यू

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दिव्या भारती ने भले ही गिनी-चुनी फिल्मों में काम किया हो मगर आज भी उन्हें याद किया जाता है। दिव्या भारती ने अपने छोटे से करियर में केवल 12 फिल्में की थीं और केवल 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अब दिव्या भारती के जैसी दिखने वाली मंजू थापा जल्द ही बॉलिवुड में डेब्यू कर सकती हैं। आगे जानें, आखिर कौन हैं मंजू थापा।

दिव्या भारती के बर्थडे पर ही हुआ मंजू का जन्म
दिव्या भारती के बर्थडे पर ही हुआ मंजू का जन्म

मंजू थापा केवल शक्ल में ही दिव्या भारती जैसी नहीं हैं बल्कि उनका जन्म भी उसी दिन हुआ है जिस दिन दिव्या भारती का बर्थडे पड़ता है। दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था और मंजू का जन्म 25 फरवरी 2003 को हुआ था।

दार्जिलिंग की रहने वाली हैं मंजू थापा
दार्जिलिंग की रहने वाली हैं मंजू थापा

मंजू थापा दार्जिलिंग की रहने वाली हैं। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। मंजू जब केवल 9 साल की थीं तभी उनके पिता बल बहादुर थापा का निधन हो गया था। अब उनके परिवार में केवल उनकी मां तूलासा थापा साथ रहती हैं।

मॉडलिंग में शुरू से रहा मंजू का इंट्रेस्ट
मॉडलिंग में शुरू से रहा मंजू का इंट्रेस्ट

मंजू थापा का शुरू से ही ऐक्टिंग और मॉडलिंग में रुझान रहा है। केवल 15 साल की उम्र में मंजू ने प्लैनेट मिस इंडिया वर्ल्ड 2018, मिस टीन रिपब्लिक ऑफ इंडिया 2018 और मिस ग्लोरी ऑफ नोटिस 2018 जैसे ब्यूटी पेजेंट अपने नाम कर चुकी हैं।

अच्छी खासी है मंजू की फैन फॉलोइंग
अच्छी खासी है मंजू की फैन फॉलोइंग

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान मंजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में मंजू बिल्कुल दिव्या भारती जैसी नजर आ रही थीं। तभी से मंजू की पॉप्युलैरिटी में इजाफा होने लगा। उनकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर अभी उनके 31 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

फिल्मों के मिल रहे हैं ऑफर
फिल्मों के मिल रहे हैं ऑफर

मंजू ने भले ही अभी अपना ऐक्टिंग करियर शुरू नहीं किया है मगर उन्हें साउथ की फिल्मों, बॉलिवुड और नेपाली फिल्मों के काफी ऑफर्स मिल रहे हैं। अब फैन्स को भी इंतजार है कि मंजू जल्द से जल्द सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएं।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iRK8OJ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment