Tuesday, July 27, 2021

Movie

जो फैन्स लंबे वक्त से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे, उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। खबर है कि सिद्धार्थ और शहनाज एक साथ 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में नजर आएंगे जोकि 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। 'इंडियाटुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, रियलिटी शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि 8 अगस्त से वूट (Bigg Boss OTT premiere on Voot) ऐप पर प्रीमियर हो रहे 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को अप्रोच किया है। सोर्स ने बताया कि इस सीजन की थीम है 'स्टे कनेक्टेड' और इसलिए मेकर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज को बतौर कंटेस्टेंट शो में लाने का फैसला किया है। फिर छाएगा 'सिडनाज' का जादू हालांकि अभी इसे लेकर ऑफिशली कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है। लेकिन फैन्स इस खबर से एक्साइटेड हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धार्थ और शहनाज के आने से न सिर्फ 'बिग बॉस ओटीटी' की पॉप्युलैरिटी बढ़ेगी बल्कि एक बार फिर फैन्स को 'सिडनाज लव' () देखने को मिलेगा। पढ़ें: 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे सिद्धार्थ-शहनाज बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आए थे। शो में उनकी केमिस्ट्री और बॉन्ड को खूब पसंद किया गया था। तब फैन्स ने सिद्धार्थ और शहनाज को 'सिडनाज' का नाम दिया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती कायम रही और उन्होंने साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया। बीच में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की डेटिंग की खबरें भी आईं, पर दोनों ने इससे इनकार किया। पढ़ें: सिद्धार्थ और शहनाज की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए अब वूट ऐप पर इनकी फिल्म 'सिलसिला सिडनाज का' (Silsila Sidnaaz Ka) भी रिलीज की गई है। इसमें दोनों के बिग बॉस के सफर और मीठी नोंकझोंक को दिखाया जाएगा। 'बिग बॉस ओटीटी' को करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे, जबकि टीवी पर शुरू होने वाले 'बिग बॉस 15' को सलमान खान () होस्ट करते नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eYokQ6
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment