Monday, July 26, 2021

Movie

() और () की बेटी (Aaradhya Bachchan) की पॉप्युलैरिटी किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। आराध्या के फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब आराध्या की एक हालिया तस्वीर सामने आई जिसमें उनकी तेजी से बढ़ती हाइट साफ देखी जा सकती है। इन तस्वीरों में आराध्या लंबाई में ऐश्वर्या राय से कुछ ही कम नजर आ रही हैं। दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' की शूटिंग शुरू की है। इस शेड्यूल की शूटिंग में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और आराध्या भी मौजूद हैं। वीकेंड पर अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या ऐक्टर आर सरतकुमार के परिवार से मिलने पुड्डुचेरी पहुंचे। इसके बाद उनकी बेटी ऐक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरतकुमार ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें आराध्या ऐश्वर्या के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वाइट फ्लोरल ड्रेस पहनीं 9 साल की आराध्या काफी लंबी नजर आ रही हैं और वह ऐश्वर्या से कुछ ही छोटी नजर आ ही हैं। बता दें कि इससे पहले भी आराध्या की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। ऐश्वर्या राय अपने सोशल मीडिया हैंडल से आराध्या की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। नीचे देखें, ऐश्वर्या के कुछ पोस्ट: वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन पिछली बार अनिल कपूर के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। उसके बाद से ऐश्वर्या ने काफी समय तक कोई फिल्म साइन नहीं की थी। अब उन्होंने मणिरत्नम की 'पोन्नियन सेल्वन' साइन की है। यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की इसी नाम से आई ऐतिहासिक किताब पर आधारित है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3i4P43y
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment