Friday, July 23, 2021

Movie

पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में फंसे बिजनस मैन (Raj Kundra) को बायकुला जेल से शुक्रवार करीब 1 बजे कोर्ट ले जाया गया है। उनकी पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्‍म हो रही है। लेकिन क्राइम ब्रांच अभी उन्‍हें रिहा करने के मूड बिल्‍कुल नहीं है। क्राइम ब्रांच का आरोप है कि राज कुंद्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह पुलिस के सवालों का सही-सही जवाब (Raj Kundra refuses to cooperate) नहीं दे रहे हैं। यही नहीं, पॉर्न फिल्‍मों के कारोबार से लेकर उसे बनाने और मनी ट्रेल के बारे में कई सवालों को राज कुंद्रा टाल रहे हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस का कहना है कि वह कोर्ट से अपील करने वाली है राज कुंद्रा की पुलिस रिमांड (Mumbai police to seek custody extension of Raj Kundra) बढ़ाई जाए। राज कुंद्रा ने पुलिस पूछताछ अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं राज कुंद्रा!रिपोर्ट के मुताबिक, राज कुंद्रा पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में एक पुलिस अध‍िकारी ने बताया कि राज का यही कहना है कि उन्‍होंने कभी कोई पॉर्न फिल्‍म नहीं बनाई है। पुलिस आगे कोर्ट को इस बारे में बताने जा रही है कि राज न सिर्फ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, बल्‍क‍ि वह कई अहम जानकारी भी छुपा रहे हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि राज कुंद्रा भले ही अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन उनके ख‍िलाफ पुख्‍ता सबूत हैं। ऐसे में राज के ख‍िलाफ एक मजबूत केस पुलिस के पास है। गुरुवार को करवाई गई मेडिकल जांचराज कुंद्रा को गुरुवार को क्राइम ब्रांच मेडिकल जांच के लिए ले गई थी। वह पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं। हालांकि, उन्‍होंने डॉक्‍टर से नींद नहीं आने और बेचैनी की श‍िकायत जरूर की है। राज कुंद्रा को सोमवार देर रात 11 बजे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को मेड‍िकल जांच के बाद राज और उनकी कंपनी के आईटी हेड रायन थार्प को किला कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्‍हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। श‍िल्‍पा शेट्टी को समन नहीं भेजेगी पुलिस!पोर्नोग्राफी केस में पुलिस के हवाले से यह भी जानकारी दी गई कि राज कुंद्रा की पत्‍नी और ऐक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी का अभी इस मामले में कोई लिंक सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस श‍िल्‍पा शेट्टी को पूछताछ के लिए समन नहीं करने वाली है। पुलिस राज कुंद्रा को पॉर्न फिल्‍म रैकेट का मास्‍टरमाइंड मान रही है। उनके ख‍िलाफ 4 फरवरी को मालवानी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस बोली- सबूत हैं, राज कुंद्रा पॉर्न रैकेट के मास्‍टरमाइंडपुलिस ने राज कुंद्रा के ख‍िलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 के साथ-साथ 292 और 203 के तहत केस दर्ज किया है, जो अश्‍लील फिल्‍म बनाने, उन्‍हें प्रचारित और प्रसारित करने का मामला है। उनके ख‍िलाफ आईटी ऐक्‍टर की धाराओं में भी केस दर्ज है। इस केस में अभी तक क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्‍होंने 'हॉटशॉट्स' ऐप के लिए न सिर्फ पॉन फिल्‍मों का निर्माण किया, बल्‍क‍ि लंदन से लेकर मुंबई तक इन फिल्‍मों का व्‍यापार भी किया। पुलिस के पास राज कुंद्रा के वॉट्सऐप चैट्स, ईमेल्‍स, मॉडल्‍स से साइन करवाए गए कॉन्‍ट्रैक्‍ट पेपर, उनके दफ्तर के सर्वर से मिले पॉर्न वीडियोज और बैंक अकाउंट से पॉर्न फिल्‍मों के लिए पैसों के लेन-देन का ब्‍योरा भी सबूत के तौर पर है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kRlW1l
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment