हाल ही शादी के बंधन में बंधे राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) बेहद खुश हैं। आखिर उन्हें अपना प्यार जो मिल गया है। राहुल वैद्य ने 16 जुलाई को दिशा परमार ( Disha Parmar marriage) के साथ सात फेरे लिए और तब से दोनों सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि अब दिशा परमार ने अपना नाम बदल लिया है। जी हां, दिशा परमार ने अपनी इंस्टाग्राम (Disha Parmar Instagram) प्रोफाइल पर बायो सेक्शन में 'DPV' लिखा है जोकि Disha Parmar Vaidya का शॉर्ट फॉर्म है। साथ ही दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। इसके अलावा दिशा परमार ने अपने संगीत से कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह राहुल वैद्य के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। कैप्शन में दिशा ने लिखा है, 'स्पार्कल ऑन, डार्लिंग।' बता दें कि राहुल वैद्य पिछले कुछ सालों से दिशा परमार को डेट कर रहे थे। दोनों ने म्यूजिक वीडियो 'याद तेरी' में साथ काम किया था। राहुल और दिशा की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी और फिर देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन राहुल और दिशा वैद्य का यह प्यार दुनिया वालों की नजरों में उस वक्त आया जब राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। और आज दोनों साथ हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eI6bWD
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment