पॉप्युलर शो 'भाबीजी घर पर हैं!' (!) में अंगूरी भाभी () का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) पिछले 15 सालों से ऐक्टिंग की दुनिया में हैं। आज उनकी गिनती टीपी की जानी-मानी और टॉप ऐक्ट्रेसेस में होती है। लेकिन फैन्स हैरान हैं कि आखिर आज तक शुभांगी अत्रे ने किसी फिल्म में काम क्यों नहीं किया? क्या उन्हें फिल्मों के ऑफर नहीं मिले? शुभांगी अत्रे ने ईटाइम्स टीवी के साथ बातचीत में ओटीटी स्पेस में काम करने के मौके से लेकर ऑनस्क्रीन इंटिमेट सीन और बिकिनी पहनने तक पर बात की। साथ ही उन्होंने रिवील किया कि उन्हें तीन बड़ी फिल्में ऑफर की गई थीं। शुभांगी अत्रे से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐसी फिल्में ऑफर हुई हैं, जहां उन्हें एक दोस्त या बहन का रोल ऑफर हुआ हो? इसके जवाब में 'अंगूरी भाभी' ने कहा, 'मुजे 'पीके', '3 इडियट्स' और 'हॉलिडे' ऑफर हुई थीं। लेकिन उनमें कुछ खास करने के लिए था नहीं।' इंटिमेट सीन करने पर यह बोलीं 'अंगूरी भाभी' वहीं जब शुभांगी से पूछा गया कि क्या वह ओटीटी स्पेस में काम करना चाहेंगी, जहां इंटिमेट और बोल्ड सीन बेहद आम हैं? इसके जवाब में वह बोलीं, 'इंटिमेट सीन्स को अगर शालीनता और सुंदरता से फिल्माया जाए तो उन्हें करने में कोई दिक्कत नहीं है। मेरी बेटी मुझे वो सीन करते हुए शर्मिंदगी महसूस न करे कि देखो मम्मी क्या कर रही है।' बता दें कि शुभांगी अत्रे ने शादी के बाद साल 2006 में अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' था। इसके बाद वह 'कस्तूरी', 'हवन', 'चिड़िया घर', 'अधूरी कहानी हमारी', 'दो हंसों का जोड़ा' और 'गुलमोहर ग्रांड' में नजर आईं। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने को करें।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wZkgFx
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment