Monday, July 26, 2021

Movie

कुछ दिनों पहले गुजरे जमाने की ऐक्ट्रेस () का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। सविता बजाज की माली हालत ठीक नहीं थी और वह अपना इलाज भी नहीं करवा पा रही थीं। इसके बाद कई लोग सविता बजाज की मदद के लिए आगे आए। कई हफ्ते हॉस्पिटल में रहने के बाद अब फाइनली सविता बजाज डिस्चार्ज गई हैं। ऐक्ट्रेस () सविता का ख्याल रख रही हैं और उन्हें अपने घर ले गई हैं। नुपूर ने हमारे सहयोगी बॉम्बे टाइम्स से बता करते हुए कहा, 'सविता जी की स्थिति को देखकर मुझे बहुत दुख हुआ था। वह काफी सालों तक हमारी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं। आज उन्हें मदद की जरूरत थी तो मैं उनके साथ रही। सिने आर्टिस्ट असोसिएशन ने भी आगे बढ़कर मदद की। सविता जी अकेले रहती एक कमरे के मकान में रहती हैं मगर अब नहीं लगता कि वह अकेली रह पाएंगी। इसलिए मैं उन्हें अपने घर पर ले आई हूं। मैं और मेरी बहन उनका ख्याल रखेंगी।' नुपूर की बहन उसी हॉस्पिटल के नजदीक रहती हैं जहां सविता को भर्ती कराया गया था। इसलिए उन्होंने सविता को अपनी बहन के घर पर रखा है। अभी सविता बजाज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है। सविता बजाज की मदद के लिए () भी आगे आए थे और उन्होंने ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का इंतजाम किया था। नुपूर ने बताया कि जब सविता पूरी तरह ठीक हो जाएंगी तो वह उन्हें उनके किराए के घर में छोड़ आएंगी। सविता बजाज काफी कमजोर हैं मगर उन्होंने खुशी के साथ कहा, 'मैं अभी बेहतर महसूस कर रही हूं। नुपूर को मेरे लिए शायद भगवान ने भेजा था। उन्होंने मेरी बहुत मदद की। हमेशा हॉस्पिटल में मेरे साथ रहीं। नुपूर और उनकी बहन जिज्ञासा मुझे अपने घर ले आई हैं। यह एक चमत्कार जैसा लग रहा है। मुझे लगता है कि मुझे नई जिंदगी मिल गई है।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3734yPg
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment