जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए इंडिया की टीम टोक्यो पहुंच चुकी है। इसी बीच बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार () ने टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह इंडियम टीम के लिए चीयर करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में ओलंपिक खेलों में टीम इंडिया को चीयर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अनुराग ठाकुर ने अक्षय कुमार को नॉमिनेट किया था। अब अक्षय ने अनुराग ठाकुर को रिप्लाई करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह इंडियन टीम की हौसला अफजाई करते नजर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया को चीयर करते हुए अक्षय कुमार का वीडियो वीडियो में अक्षय कह रहे हैं,'टोक्यो ओलंपिक में हमे अपने जाबांज खिलाड़ी का हौसला बढ़ाना है। मुझे विश्वास है कि हमारे प्रोत्साहन और दुआ से हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में हमारे देश का नाम रोशन करेंगे। मेरी टीम है आप सब अक्कियन। अक्कियन आप भी अपना वीडियो बनाइए और अपने 5 दोस्तों को इस वीडियो में टैग करिए और हैशटैग चीयर फॉर इंडियन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए। अक्षय वीडियो में आगे कहते हैं,'भारत की जीत भारत के हाथों में है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' है। जिसमें अक्षय के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय 'बेल बॉटम', 'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे', 'राम सेतु' और 'रक्षा बंधन' में भी दिखाई देंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hYib8k
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment