Tuesday, July 20, 2021

Movie

ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी () के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra arrested) को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में (Raj Kundra poronographic production) बनाने और उन्हें पेड ऐप्स व वेबसाइट्स पर प्रसारित करने के आरोप में सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब उनके एक और साथी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से हलचल मच गई है। इसी बीच राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma) राज कुंद्रा से उनकी कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कुछ साल पहले तब का है जब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कपिल शर्मा के कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे थे। तब कपिल शर्मा ने मजाक-मजाक में राज कुंद्रा से पूछा था कि वह बिना कुछ किए ही इतना पैसा कहां से और कैसे कमाते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया है। पढ़ें: ट्विटर पर शेयर किया वीडियो वीडियो शेयर कर एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है, 'शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में किया गिरफ्तार। फाइनली अब लोगों को कपिल शर्मा द्वारा 'द कपिल शर्मा शो' में पूछे गए सवाल का सही जवाब मिल गया। पढ़ें: जब कपिल ने पूछा- बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो आप? वायरल वीडियो में कपिल शर्मा, राज कुंद्रा के लिए कह रहे हैं, 'आपको कहीं न कहीं फिल्म स्टार्स के साथ फुटबॉल मैच खेलते दिख जाएंगे। कभी फ्लाइट में दिख जाएंगे ये आपको। कभी न्यूज में कुछ आ रहा है। कभी कहीं पे घूम रहे हैं, कहीं शिल्पा को शॉपिंग कराने जा रहे हैं। पाजी हमें भी कुछ आइडिया बताओ कि बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो आप? आप इन्हीं चीजों बिजी रहते हो।' वहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा, 'क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में हमने राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया है क्योंकि वह हमें इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं।' पढ़ें: बता दें कि पॉर्न वीडियो के इस मामले में मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 में ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि पॉर्न फिल्मों की शूटिंग मुंबई में होती थी, लेकिन वीडियो अपलोड करने के लिए विदेश के आईपी अड्रेस और सर्वर का इस्तेमाल होता था, ताकि कानून की गिरफ्त से बचा जा सके।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wQyJ6K
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment