'इंडियन आइडल 12' () के फिनाले में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। 'इंडियन आइडल 12' का फिनाले 15 अगस्त को होगा। शो में इस वक्त पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), सायली कांबले (Sayli Kamble), मोहम्मद दानिश (Mohammad Danish), शनमुखप्रिया (Shanmukhapriya) और निहाल तारो (Nihal Tauro) जैसे कंटेस्टेंट्स बचे हैं। आने वाले हफ्ते में इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो जाएगा, जिसके बाद ट्रॉफी जीतने के लिए बचे हुए टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में कड़ी टक्कर देखी जाएगी। फिनाले में ये सिंगर्स करेंगे परफॉर्म! 'इंडियन आइडल 12' के फिनाले को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। 'टेली चक्कर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिनाले में शान (Shaan), जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal), मीका सिंह () और पलक मुच्छल (Palak Muchhal) जैसे सिंगर्स कंटेस्टेंट्स के साथ परफॉर्म करेंगे। फिनाले में ऐक्टर अन्नु कपूर (Annu Kapoor) और एक्स-कंटेस्टेंट्स भी शामिल होंगे। पढ़ें: सिंगर आशा भोसले बनेंगी स्पेशल जज! रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) फिनाले में स्पेशल जज बनकर शामिल होंगी। बता दें कि आशा भोसले 'इंडियन आइडल 12' के हाल ही के एक एपिसोड में गेस्ट जज बनी थीं और तब उन्होंने ही फिनाले की (Indian Idol 12 trophy) ट्रॉफी की झलक दिखाई थी। पढ़ें: 3 दिन तक फिनाले का शूट, स्टार गेस्ट भी शामिल वहीं 'स्पॉटबॉय' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण ने फिनाले को लेकर कहा था कि वह और शो की पूरी टीम तीन दिनों तक रात के 12 बजे से लेकर सुबह के 12 बजे तक फिनाले की शूटिंग करेगी। शो के जजों के अलावा वह खुद भी सारे 15 कंटेस्टेंट्स के साथ परफॉर्म करेंगे। आदित्य नारायण ने यह भी बताया था कि 'इंडियन आइडल 12' के फिनाले में स्टार गेस्ट भी होंगे, पर ये कौन होंगे, फिलहाल इसे रिवील नहीं किया गया है। पढ़ें: फिलहाल 'इंडियन आइडल 12' को अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं। फिनाले में ये तीनों तो होंगे ही साथ ही नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी भी शामिल होंगे, जिन्होंने इस सीजन को पिछले कुछ हफ्तों पहले तक जज किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BhfmqV
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment