इस बात में कोई शक नहीं कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बॉलिवुड के नए ऐक्शन हीरो बन गए हैं। उनकी फिल्मों में बेहतरीन स्टंट्स और ऐक्शन सीक्वंसेस देखने को मिलते हैं। अपनी बॉडी को फिट रखने और पर्दे पर जबरदस्त दिखने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं और इसका सबूत उनके लनेटेस्ट वीडियो में देखने को मिल रहा है। दरअसल, टाइगर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में भी वह धमाकेदार ऐक्शन और डांस करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से ऐक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह डंबल्स उठाते दिख रहे हैं। फैंस के आए अलग-अलग रिऐक्शन्स टाइगर वीडियो में अपने मशल्स पर काम कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'ऐक्शन के लिए तैयार।' अब इस पर फैंस के अलग-अलग रिऐक्शन्स आ रहे हैं। लोग कॉमेंट सेक्शन में दिल और फायर वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इन फिल्मों में दिखेंगे टाइगर प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो टाइगर आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे। अब वह 'हीरोपंती 2' के अलावा 'गनपत' में दिखेंगे। फिल्म में उनके ऑपोजिट कृति सैनन को कास्ट किया गया है। इससे पहले दोनों 'हीरोपंती' में भी साथ दिख चुके हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zqt9JH
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment