Friday, July 23, 2021

Movie

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपनी कुछ बैकलेस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ कैप्शन से उन्होंने सोसायटी पर तीखा वार किया है। इस तस्वीर में जैकलीन ने अपनी बॉडी को लाल रंग के कपड़े से ढक रखा है। जैकलीन ने इस पोस्ट में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैकलीन ने ये पोड़ बाथरूम के अंदर दी हो। इन तस्वीरों में वह बैकलेस नजर आ रही हैं और लाल रंग के टॉवल से खुद को ढक रखा है। इन्हें पोस्ट करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में सोसायटी की तरफ निशाना साधा है और लिखा है, 'तुम...तुम गंदे नहीं...सोसायटी है।' इसी के साथ उन्होंने #liveyourlifenow हैशटैग भी किया है। जैकलीन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब जैकलीन ने इस तरह की बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हो। इससे पहले भी वह कई तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर कर चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। जैकलीन अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' के अलावा सलमान खान की 'किक 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके अलावा वह जल्द ही हॉरर कॉमिडी फिल्म 'भूत पुलिस' और 'सर्कस' में भी नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zFQRCb
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment