करगिल युद्ध में भारत को मिली जीत के 22 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सोमवार यानी 26 जुलाई को देश करगिल विजय दिवस मना रहा है। साल 1999 में आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा इस जीत के हीरो में से एक थे जिन्होंने युद्ध के दौरान जब 5140 चोटी से रेडियो के जरिए अपना विजय उद्घोष 'ये दिल मांगे मोर' कहा तो पूरे भारत में उनका नाम छा गया था। अब इस मौके पर तमाम सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पोस्ट्स कर रहे हैं। आप भी देखें, किसने क्या कहा... अक्षय ने क्या लिखा? अक्षय कुमार, जो कि फौजियों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं, ने ट्वीट किया, 'हमारे वीरों को याद कर रहा हूं जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और कर्तव्य की पंक्ति में अपने जीवन का बलिदान दिया। हमारे हीरोज को सल्यूट, आप हैं तो हम हैं।' शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर फिल्म बनकर तैयार बता दें, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर फिल्म 'शेरशाह' बनकर तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म 12 अगस्त को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बीते रविवार को फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ByzzIG
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment