Friday, July 23, 2021

Movie

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर पर्दे पर 'चुलबुल पांडे' बनने की तैयारी में हैं। जी हां, ऐक्‍टर ने हाल ही इशारा किया है कि वह 'दबंग फ्रेंचाइजी' की अगली फिल्‍म '' (Dabangg 4) पर काम शुरू कर सकते हैं। सलमान अपने भाई अरबाज़ ख़ान (Arbaaz Khan)के शो 'पिंच 2' (Pinch 2) के पहले एप‍िसोड में पहुंचे थे। शो के रैपिड फायर राउंड में सलमान ने इशारा किया कि वह जल्‍द ही 'दबंग 4' पर काम शुरू कर सकते हैं। अभी 'टाइगर' बनने की ट्रेनिंग में बिजी हैं भाईजानसलमान खान इन दिनों अपनी फिल्‍म 'टाइगर 3' को लेकर व्‍यस्‍त हैं। फिल्‍म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही मुंबई के यशराज स्‍टूडियो में शुरू होने वाली है। इसी बीच 'पिंच 2' में पहुंचे सलमान खान ने जब से 'दबंग 4' को लेकर इशारा किया है, फैन्‍स की बांछे ख‍िल गई हैं। पहली बार साल 2010 में सलमान खान की 'दबंग' रिलीज हुई थी। यह उनकी पहली फिल्‍म थी, जिसने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 100 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। सही मायने में यहीं से '100 करोड़ क्‍लब' की शुरुआत भी हुई। इसके बाद 2012 में 'दबंग 2' और फिर 2019 में 'दबंग 3' रिलीज हुई। 'दबंग 4' के लिए कैसे समय निकालेंगे सलमान?वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास अभी बैक टू बैक कम से 7 फिल्‍में हैं। ऐसे में वह 'दबंग 4' के लिए कब समय निकाल पाएंगे यह कहना मुश्‍क‍िल होगा। सलमान खान 'टाइगर 3' के अलावा, आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ', साजिद नाडियाडवाला की 'किक 2', सूरज बड़जात्या की एक रोमांटिक फिल्‍म, साउथ इंडियन फिल्‍म 'मास्‍टर' और 'ख‍िलाड़ी' के रीमेक के अलावा एक रॉ एजेंट की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' में भी कैमियो कर रहे हैं। टीवी पर 'बिग बॉस 15' में रहेंगे व्‍यस्‍तइसके अलावा टीवी पर भी सलमान खान काफी व्‍यस्‍त होने वाले हैं। 8 अगस्‍त से 'बिग बॉस ओटीटी' वूट ऐप पर शुरू हो रहा है। हालांकि सलमान ओटीटी पर इस शो को होस्‍ट नहीं करने वाले हैं। लेकिन इसके 6 हफ्ते बाद जब टीवी पर 'बिग बॉस 15' का आगाज होगा तो सलमान वहां भी व्‍यस्‍त रहेंगे। वैसे, इतना तो तय है कि देर-सवेर सलमान जब भी पर्दे पर 'चुलबुल पांडे' बनकर आएंगे, धमाल मचाएंगे। इसके साथ ही यह देखना भी दिलचस्‍प होगा कि 'दबंग 4' में उनके साथ सोनाक्षी सिन्‍हा की जोड़ी फिर से पर्दे पर आती है या वह किसी दूसरी ऐक्‍ट्रेस को कास्‍ट करते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kRGYNl
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment