Saturday, July 24, 2021

Movie

पॉर्नोग्रफी केस में की गिरफ्तारी के बाद अब की जांच की सुई बॉलिवुड ऐक्ट्रेस की तरफ भी घूम गई है। मंगलवार को गिरफ्तारी के 3 दिन बाद शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी की मुलाकात राज कुंद्रा से हुई। हालांकि यह मुलाकात ज्यादा खुशनुमा नहीं रही होगी क्योंकि मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने दोनों मियां-बीवी को आमने-सामने बैठाकर 6 घंटे की लंबी पूछताछ की है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को लेकर उनके घर पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां पर पुलिस के अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी के सामने सवालों की झड़ी लगा दी। मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पॉर्न वीडियो बनाने में कहीं शिल्पा भी राज कुंद्रा के साथ मिली हुई तो नहीं थीं। पुलिस को राज कुंद्रा पर तब शक हुआ जब पता चला कि शिल्पा शेट्टी उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर के पद पर रह चुकी हैं। बता दें कि पुलिस का दावा है कि अश्लील कॉन्टेंट परोसने वाले ऐप हॉटशॉट्स के वीडियोज को विदेशों के सर्वर से स्ट्रीम कराने का काम वियान इंडस्ट्रीज के जरिए ही होता था। सूत्रों का कहना है कि शिल्पा शेट्टी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि राज कुंद्रा के ऐप पर पॉर्न नहीं बल्कि एरॉटिक वीडियोज डाले जाते थे। अब पुलिस राज के साथ ही शिल्पा के खातों की भी जांच कर सकती है। इस बीच राज कुंद्रा ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है और बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की है कि उन पर दर्ज किया मामला गैरकानूनी है। शुक्रवार को निचली अदालत ने राज कुंद्रा की पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा है कि राज कुंद्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BzIedW
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment