बुरा समय कभी भी हमेशा के लिए नहीं रहता। बॉलिवुड ऐक्टर (Kartik Aaryan) के लिए यह बात सही साबित हो रही है। कुद महीने पहले जहां कार्तिक को लेकर लगातार फिल्मों से बाहर किए जाने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब एक के बाद एक नई फिल्म की घोषणाओं के साथ उनके सितारे बुलंदियों को छू रहे हैं। रोमांटिक फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' के बाद अब कार्तिक आर्यन की नई फिल्म 'कैप्टन इंडिया' (Captain India) की भी घोषणा हो गई है। शुक्रवार को फिल्म का पहला पोस्टर ( Poster) भी रिलीज हो गया है। कार्तिक इसमें एक पायलट की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। कॉल ऑफ ड्यूटी से आगे बढ़ने की कहानीकार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब एक आदमी कॉल ऑफ ड्यूटी (कर्तव्य की पुकार) से आगे बढ़ जाए। बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लाए हैं #CaptainIndia' क्या 'एयरलिफ्ट' जैसी है फिल्म की स्टोरी'कैप्टन इंडिया' को जहां हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा इसके प्रड्यूसर हैं। बताया जाता है कि फिल्म में हरमन ऐक्टिंग भी करने वाले हैं। 'कैप्टन इंडिया' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें कार्तिक पायलट की भूमिका निभाएंगे। कहानी एक युद्ध में घिरे देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन पर आधारित है। कुल मिलाकर मामला कुछ-कुछ वैसा ही है जैसा हम अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' फिल्म में देख चुके हैं। हालांकि, इसमें नई बात यह है कि बचाने वाला हीरो विमान का पायलट है। फिल्म की कहानी को असल घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। अगले साल शुरू होगी शूटिंगफिल्म के बारे में कार्तिक आर्यन कहते हैं, 'कैप्टन इंडिया जहां एक ओर प्रेरणा देने वाल कहानी है, वहीं इसमें रोमांच भी है। मुझे इस फिल्म को करते हुए हमारे देश के इस तरह के ऐतिहासिक चैप्टर को जानने का मौका मिला, मैं इसका हिस्सा बनकर गर्व और सम्मान महसूस कर रहा हूं। हंसल सर के काम को लेकर हमेशा से मेरे मन में बहुत सम्मान रहा है। मुझे लगता है कि यह उनके साथ सहयोग करने का सही मौका है।' इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। हरमन बावेजा ने ही लिखी है कहानीदूसरी ओर, हंसल मेहता कहते हैं कि 'कैप्टन इंडिया' की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म उस मौके पर है, जहां एक आदमी अपने दर्द को भूलकर हजारों लोगों की जान बचाता है। फिल्म की कहानी हरमन बावेजा ने लिखी है। वह इसके प्रड्यूसर भी हैं और इसमें ऐक्टिंग भी कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'यह ऐसी फिल्म है जिसमें एक ह्यूमन ऐंगल है। इसमें सिनेमा का रोमांच तो है ही, लेकिन साथ में इमोशन भी है। मैं, रॉनी स्क्रूवाला, हंसल मेहता और कार्तिक आर्यन इस प्रोजेक्ट को लेकर एक जैसा पैशन रखते हैं। मुझे विश्वास है कि यह कहानी हर भारतीय को पसंद आएगी।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3y2hhxc
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment