सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फैमिली की एक पुरानी तस्वीर इस वक्त चर्चा में है। यह तस्वीर फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की है। इसे पोस्ट कर बताया गया है कि यह तस्वीर तब की है जब वह स्कूल बस से गुजरते हुए अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन को देखा करते थे। इस पोस्ट के कैप्शन में लिख गया है, 'यह इनकी हमारे कैमरा लेंस का हिस्सा बनने से काफी पहले की तस्वीर है। मैं अभिषेक और श्वेता बच्चन को अपने स्कूल बस से देखा करता था जब रोज हम अमिताभ बच्चन के बंग्लो से होते हुए गुजरते थे।' इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र ने कई मजेदार कॉमेंट किए हैं। एक यूज़र ने लिखा है- अमिताभ, अमिताभ को देख रहे हैं जबकि अमिताभ कहीं और देख रहे हैं। एक ने पूछा है- इनमें अभिषेक बच्चन कौन हैं? एक यूज़र ने लिखा है- मुझे इस तस्वीर में तीन अभिषेक बच्चन दिख रहे हैं। एक अन्य यूज़र ने सवाल किया है- इन तीनों में से अमिताभ कौन हैं? एक अन्य ने लिखा है- श्वेता बच्चन अभिषेक बच्चन की तरह उससे ज्यादा लग रही हैं जितना अभिषेक खुद अपनी तरह दिख रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BhH9qV
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment