Saturday, July 24, 2021

Movie

पिछले काफी समय से के डायेरक्शन में बनने वाली फिल्म काफी चर्चा में है। इस फिल्म में पहली बार (), () और () जैसे बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन भी हैदराबाद पहुंच चुके हैं और वह रामोजी फिल्म सिटी में नाग अश्विन के साथ कुछ जरूरी सीन शूट कर रहे हैं। अमितबा बच्चन के पहले सीन के शूट के लिए सुपरस्टार प्रभास ने क्लैप दिया। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की है और लिखा, 'इस गुरु पूर्णिमा के मौके पर इंडियन सिनेमा के गुरु को क्लैप देना मेरे लिए सम्मान की बात है। अब यह फिल्म शुरू हो गई है।' देखें, प्रभास का पोस्ट: वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास अब पूजा हेगड़े के साथ अगली फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा प्रभास ओम राउत के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह शाहरुख के साथ 'पठान', रितिक रोशन के साथ 'फाइटर', अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के अलावा शकुन बत्रा की एक फिल्म में भी काम कर रही हैं। दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ कबीर खान की फिल्म '83' में भी नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन के बात करें तो वह अब 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे' और 'गुडबाय' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zumkqD
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment