करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपनी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर के साथ रविवार डिनर किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ जबरदस्त नाइट आउट किया। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में सभी साथ में दिख रही हैं। इस पर बेबो ने कैप्शन दिया, 'ओके आप हमारे साथ बैठ सकते हो।' करीना और अमृता ने दिया पोज दूसरी तस्वीर में करीना और अमृता पोज देती नजर आ रही हैं। इस पर ऐक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'फॉरएवर।' वहीं, अगली ग्रुप सेल्फी में सभी खूबसूरत कैंडल लाइट डिनर टेबल के सामने पोज दे रही हैं। इस पर करीना ने लिखा, 'ये हम हैं।' खूबसूरत दिख रही थी गर्ल गैंग जहां मलाइका यलो ड्रेस में गॉरजस दिख रही हैं, वहीं अमृता ओवरसाइज टी और ब्लैक शॉर्ट्स में सिंपल नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ, करीना ग्रे स्लीवलेस टॉप और वाइट पैंट में हमेशा की तरह स्टनिंग दिख रही हैं। इन फिल्मों में दिखेंगी करीना बता दें, करीना ने इसी साल दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। अब वह धीरे-धीरे काम पर लौट रही हैं। वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की पीरियड ड्रामा 'तख्त' में भी नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zOJc4z
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment