90 के दशक में गोविंदा (Govinda) का अपना ही जलवा था। उस वक्त वह नामी हिरोइनों के साथ काम कर रहे थे। ऐक्ट्रेस नीलम (Neelam) के साथ गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। रील ही नहीं रियल लाइफ में भी उनके बॉन्ड की तारीफ होती थी। पहली फिल्म के सेट पर गोविंदा को नीलम से पहली नजर वाला प्यार हुआ था और उसी फिल्म में रोमांटिक सीन शूट करते वक्त गोविंदा ( on shooting romantic scene with ) की हालत खराब हो गई थी। गोविंदा ने इसका खुलासा 'डांस दीवाने 3' () के सेट पर किया था। गोविंदा हाल ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में पहुंचे। उनके साथ कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य (Ganesh Acharya) भी थे। गोविंदा ने यहां अपनी पहली फिल्म 'इल्जाम' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि 'इल्जाम' में वह नीलम के साथ रोमांटिक सीन शूट करते वक्त असहज हो गए थे। उन्हें शर्म आ रही थी और इस कारण वह सीन कर ही नहीं पा रहे थे। पढ़ें: गोविंदा बोले- मुझे शर्म आ रही थी गोविंदा ने वह किस्सा बताते हुए कहा, 'मुझे याद है कि मेरी पहली फिल्म के दौरान मुझे नीलम के साथ एक रोमांटिक सॉन्ग शूट करना था, लेकिन मैं वह शूट कर ही नहीं पा रहा था। तब सरोज खान ने मुझे कॉर्नर में ले जाकर पूछा कि क्या मैंने कभी किसी लड़की के साथ रोमांस किया है। मैंने कहा कि नहीं। तब उन्होंने अपने एक असिस्टेंट से कहा कि वह मुझे सिखाए कि रोमांटिक स्टेप कैसे किए जाते हैं।' 'इल्जाम' के सेट पर ही नीलम से हुआ था प्यार बताया जाता है 'इल्जाम' के सेट पर ही गोविंदा, नीलम को दिल दे बैठे थे। गोविंदा को नीलम से प्यार हो गया था। पहली नजर का प्यार और वह भी एकतरफा। एकतरफा इसलिए क्योंकि इस बारे में नीलम को तो कुछ पता ही नहीं था। गोविंदा, नीलम कोठारी के साथ शादी करने के सपने देख रहे थे, पर उन्हें यह भी मालूम था कि उनके और नीलम के बीच परवरिश और बैकग्राउंड का बहुत बड़ा फासला है। लेकिन वक्त के साथ नीलम को भी अहसास हो गया कि वह भी गोविंदा से प्यार करने लगी हैं। बाद में गोविंदा और नीलम अच्छे दोस्त बन गए थे और वक्त के साथ उनका आकर्षण भी बढ़ता रहा। 20 साल बाद गोविंदा और नीलम कुछ वक्त पहले 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में एक साथ नजर आए थे और तब उन्होंने कई किस्से शेयर किए थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eSw7it
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment